प्रश्न-

निर्देश : तालिका का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

दी गई तालिका एक 5 दिवसीय टेस्ट मैच के सभी दिनों के दौरान एक स्टेडियम (जिसकी बैठने की क्षमता 40000 है) में उपस्थिति को दर्शाती है।

दिन स्टेडियम की
कुल उपस्थिति
खेल ख़त्म होने तक
स्टेडियम में रुके लोगों का प्रतिशत
गुरूवार 18000 80
शुक्रवार 24000 90
शनिवार 32000 95
रविवार 30000 85
सोमवार 25000 92

नोट- खेल समाप्त होने पर सभी लोग स्टेडियम से चले गए। खेल का अंत हर दिन के अंत में होता है।

शुक्रवार को खेल समाप्त होने तक रुकने वाले लोगों की संख्या गुरूवार को खेल समाप्त होने तक रुकने वाले लोगों की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक थी?

(1) 50

(2) 60

(3) 40

(4) 25

(5) 30

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

खेल के अंत तक रुकने वाले लोगों की संख्या:

शुक्रवार $\Rightarrow \frac{24000 \times 90}{100}=21600$

गुरुवार $\Rightarrow \frac{18000 \times 80}{100}=14400$

आवश्यक प्रतिशत $=\frac{21600-14400}{14400} \times 100$ $=\frac{7200}{144}=50 \%$



विषयसूची