अध्याय 18 हम होंगे कामयाब एक दिन

हम होंगे कामयाब एक दिन
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है
विश्वास हम होंगे………..

होगी शांति चारों ओर,
होगी शांति चारों ओर एक दिन,
हो हो मन में है विश्वास पूरा है विश्वास,
होगी शांति चारों ओर एक दिन।
हम होंगे………..

हम चलेंगे साथ-साथ,
डाल हाथों में हाथ,
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम होंगे………..

नहीं डर किसी का आज
नहीं भय किसी का आज
नहीं डर किसी का आज एक दिन।
हो हो मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज के दिन हम होंगे……..

  • गिरिजा कुमार माथुर


विषयसूची