प्रश्न-

निर्देश : गद्यांश में दी गई जानकारी को पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

एक कॉलेज में ' x ' संख्या में छात्र हैं। उनमें से प्रत्येक को निम्नलिखित प्रकार की फिल्मों में से एक या अधिक पसंद हैं- हॉलीवुड, बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में। पुरुष और महिला छात्रों का क्रमशः अनुपात 9:7 है।
16% पुरुष छात्रों को केवल हॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। 22% को केवल बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। 12% को केवल क्षेत्रीय फिल्में पसंद हैं। 30% पुरुष छात्रों को केवल हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। 10% को केवल बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में पसंद हैं और 6% को केवल क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। शेष 18 पुरुष छात्रों को सभी दिए गए प्रकार की फिल्में पसंद हैं।
14% छात्राओं को केवल हॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। 20% को केवल बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। 8% को केवल क्षेत्रीय फिल्में पसंद हैं। 26% छात्राओं को केवल हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। 18% को केवल बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में पसंद हैं और 10% को केवल क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में पसंद हैं। शेष छात्राओं को सभी दिए गए प्रकार की फिल्में पसंद हैं।

बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाले पुरुष छात्रों की संख्या और वही फिल्में पसंद करने वाली महिला छात्राओं की संख्या के बीच क्या अंतर है?

(1) 69

(2) 52

(3) 63

(4) 65

(5) 57

Show Answer

सही उत्तर: (2)

हल: (2)

बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाले लड़के =99+135+45+18 =297

बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाली लड़कियां =70+91+63+21 =245

आवश्यक अंतर =297245 =52



विषयसूची